Friday, March 5, 2021

(KVPY)किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना 2021: Kishore Vaigyanik Protsahan Yojana | Application Form

 KVPY Eligibility Criteria | Kishore Vaigyanik Protsahan Yojana Registration | KVPY Registration Online | Kishore Vaigyanik Protsahan Yojana Application Form | KVPY Application Last Date | किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना

Department of science and technology, गवर्नमेंट ऑफ इंडिया द्वारा किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना को शुरू किया गया है। इस योजना का परिचय सबसे पहले वर्ष 1999 में दिया गया था। इस योजना के पीछे सरकार का उद्देश्य अनुसंधान में कैरियर बनाने के लिए विज्ञान स्ट्रीम के प्रतिभाशाली और प्रेरित विद्यार्थियों की पहचान करना तथा उन्हें प्रोत्साहित करना है। 

आपके मन में किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना से संबंधित अनेकों प्रश्न होंगे। यदि आप उन सभी प्रश्नों के उत्तर को जानना चाहते हैं। उन प्रश्नों के उत्तर आपको हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से प्राप्त होंगे।

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम आपको किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना के बारे में सभी आवश्यक जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। इस योजना के जरूरी दस्तावेज ,पात्रता, प्रकार , आवश्यक तिथियां, आवेदन प्रक्रिया आदि सभी महत्वपूर्ण जानकारी आज आपको इस आर्टिकल के माध्यम से प्राप्त होंगी।अगर आप भी किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना का लाभ उठाने के लिए इस योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी को प्राप्त करना चाहते हैं । तो हमारे आज के इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें ।

किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना के बारे में

किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना B.Sc./ B.S./ B.Stat./ B.Math./ Int. M.Sc. /Int M.S.in    रसायन विज्ञान, भौतिकी, गणित, कोशिका जीव विज्ञान, पारिस्थितिकी, आणविक जीव विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, जंतु विज्ञान, फिजियोलॉजी, जैव प्रौद्योगिकी, तंत्रिका विज्ञान, सांख्यिकी, जैव रसायन, माइक्रोबायोलॉजी, जैव सूचना विज्ञान, समुद्री जीवविज्ञान, भूविज्ञान, मानव जीवविज्ञान, आनुवंशिकी, बायोमेडिकल साइंसेज, एप्लाइड फिजिक्स , सामग्री विज्ञान या पर्यावरण विज्ञान में नामांकित छात्रों के लिए एक फेलोशिप योजना है। जो आवेदक साइंस स्ट्रीम में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो वे इस फेलोशिप योजना के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। इस योजना के लिए ऑनलाइन पंजीकरण पत्र विभाग द्वारा जल्द ही जारी किए जाएंगे।

किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया

किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना के तहत पंजीकरण करना चाहते हैं तो आप हमारे द्वारा बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आपको डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, गवर्मेंट ऑफ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • इसके पश्चात आपके समक्ष कंप्यूटर स्क्रीन पर एक होम पेज खुल जाएगा।
  • आपको इस होम पेज पर click here for registration का ऑप्शन दिखाई देगा आपको इस पर क्लिक करना होगा।
  • अब आप पंजीकरण फॉर्म में अपना नाम ,ईमेल आईडी ,मोबाइल नंबर तथा कैप्चा कोड को दर्ज करें।
  • इसके पश्चात आपको register की विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • और बचे हुए आवेदन फॉर्म में अपने व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण को दर्ज करें।

किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना की पात्रता मापदंड

STREAM SA: एप्टिट्यूड टेस्ट में आवेदन करने के पात्र वह है। जिन्होंने दसवीं कक्षा 75% (SC/ST/PWD के लिए 65 %) अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। तथा मैथ और साइंस विषयों में एग्रीग्रेट है और 11वीं कक्षा में प्रवेश लिया है। फेलोशिप के तभी हकदार होगी जब B.Sc./ B.S./ B.Stat./ B.Math./ Int. M.Sc./ Int. M.S. में प्रवेश लेने वाला छात्र।  12वीं परीक्षा को विज्ञान विषयों में 60%(50% SC/ST/PWD के लिए) अंकों के साथ उत्तीर्ण किया होना चाहिए। 

STREAM SB: जो छात्रा B.Sc./ B.S./ B.Stat./ B.Math./ Int. M.Sc./ Int. M.S.  के पहले साल में है।तथा 12वीं की परीक्षा उन्होंने 60% (50% SC/ST/PWD के लिए) अंकों के साथ उत्तरी की हो। वह भी इस योजना के तहत आवेदन करने के पात्र हैं।

आवेदक को PwD / SC / ST उम्मीदवार होना चाहिए।

Read also -  WB फ्री टैबलेट योजना

किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना केआवश्यक दस्तावेज

  • जाति प्रमाण पत्र
  • शारीरिक रूप से अक्षम उम्मीदवार के मामले में पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र

आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क का भुगतान सिर्फ क्रेडिट कार्ड, एटीएम डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से होना चाहिए। इसके अलावा अन्य किसी भी माध्यम से भुगतान मान्य नहीं होगा।

CategoryApplication fee
General/ OBC Category Rs. 1000,
SC/ ST/ PWDRs. 500 (Bank Charges extra)

KVPY के अंतर्गत चयन प्रक्रिया

  • चयन एप्टिट्यूड टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
  • एप्टिट्यूड टेस्ट 2020 के नवंबर महीने में होगा।
  • इसके साथ ही आपका साक्षात्कार भी होगा।

किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना परीक्षा में शामिल होने वाली चीजें

  • किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना एडमिट कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि फोटो KYPY पंजीकरण पत्र पर अपलोड की गई समान होनी चाहिए
  • मूल फोटो पहचान प्रमाण

Kishore vaigyanik protsahan Yojana marking scheme

प्रश्न पत्र में सौ अंक होंगे

पहले भाग में

  • हर सही उत्तर के लिए एक मार्क दिए जाएंगे।
  • तथा हर गलत उत्तर के लिए 0.25 मार्क्स काट लिए जाएंगे।

दूसरे भाग में

  • हर सही उत्तर के लिए 2 मार्क्स दिए जाएंगे।
  • तथा हर गलत उत्तर के लिए 0.5 मार्क्स काट लिए जाएंगे।

किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना आवेदन फॉर्म में भरी जाने वाली जानकारी

  • उम्मीदवार का नाम
  • आवेदक की कक्षा
  • आवेदक की स्ट्रीम
  • लिंग
  • जन्म की तारीख
  • वर्ग
  • वैध ईमेल आईडी
  • मोबाइल नंबर

किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना रिजल्ट

  • रिजल्ट चेक करने के लिए आपको KVPY की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • फिर आप को provisional list of KVPY Fellowship award विकल्प पर क्लिक करना है।
  • फिर आप को आपकी कैटेगरी के नीचे दिए गए के अनुसार stream-SA, stream-SX, stream-SB का चयन करना है।
  • इसके बाद आपके सामने पीडीएफ फॉर्म में लिस्ट खुलकर आ जाइए।
Read more other info : Click here


No comments:

Post a Comment

Kalyan Satta Matka Chart 2022: कल्यान सट्टा मटका क्या है ? पूरी जानकारी

  Introduction Of Kalyan Satta Matka Chart मटका के बारे में सामान्य जानकारी Kalyan Satta Matka Chart :-  पोकर गेम और कैसिनो को खूब पसंद किया...